
नई दिल्ली. खेल हो या जिंदगी, कई बार गलती भी फायदा करा जाती है. पंजाब किंग्स के साथ भी पिछले आईपीएल ऑक्शन में ऐसा ही हुआ. उसने गलती से एक ऐसे क्रिकेटर पर दांव लगा दिया, जो उसकी प्रायरिटी लिस्ट में नहीं था. गुरुवार रात जब इस खिलाड़ी ने पंजाब किंग्स को लगभग हारा हुआ मैच जिता दिया तो टीम मैनेजमेंट को वह ‘गलती’ जरूर याद आई होगी. हम बात कर रहे हैं शशांक सिंह की, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैचविनिंग पारी खेली.
शशांक सिंह उन क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्हें करियर में देर से पहचान मिली. उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए घाट-घाट का पानी पिया. घरेलू क्रिकेट में पहले मुंबई के लिए खेले. फिर टीम बदलकर पुडुचेरी पहुंच गए और अब छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हैं. इसी तरह आईपीएल में वे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स (कैपिटल्स) के लिए खेले. फिर राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ रहे और अब पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं.
Share this content:
